
श्री योगी आदित्यनाथ

श्री अरविंद कुमार शर्मा

श्री राकेश राठौर 'गुरु'
रेनुकूट एक औद्योगिक नगर है। यह शहर ऊर्जा के मामले में बहुत उन्नत है और यहां प्रकृति का खूबसूरत रूप बसता है। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक (हिंडाल्को आरके बिड़ला ग्रुप) यहीं स्थित है। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र को बिजली की आपूर्ति पूरी तरह यहीं से की जाती है, जिसका स्रोत गोविंद बल्लभ पंत सागर (रिहंद परियोजना) है जो रिहंद नदी पर स्थित है।
रेनुकूट भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सोनभद्र जिले में एक शहर और नगर पंचायत है। यह जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज से 68 किमी दक्षिण में है।
रेनुकूट एक औद्योगिक नगर है। यह हिंडाल्को एल्यूमीनियम संयंत्र और रिहंद बांध के लिए प्रसिद्ध है। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्थित है और इसकी सीमाएँ छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश राज्यों से लगती हैं। यह राजधानी लखनऊ से लगभग 434 किमी दूर है।





